Live
Search
Home > Posts tagged "Miss World 1994"

32 साल पुराना वीडियो वायरल: जब मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर वतन लौटी थी ऐश्वर्या राय, सादगी देख फैंस हुए दीवाने

Aishwarya Rai Throwback Video : 1994 में जब 21 साल की ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनकर एयरपोर्ट पहुंची, तो उनका स्वागत किसी राजकुमारी की तरह हुआ. हजारों लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे. नीली ड्रेस में सजी ऐश्वर्या ने अपनी मुस्कान और 'फ्लाइंग किस' से सबका शुक्रिया किया. वीडियो में उनके पिता भी साथ दिख रहे है, जो बेटी की कामयाबी पर गर्व महसूस कर रहे है.

Mobile Ads 1x1
Aishwarya Rai Throwback Video : सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर पुरानी यादें ताज़ा हो जाती है, लेकिन जब बात बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस और ग्लोबल आइकन ऐश्वर्या राय बच्चन की हो, तो हलचल मचनी लाजमी ही है.  इन दिनों इंटरनेट पर ऐश्वर्या का एक 32 साल पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी सादगी और जीत की चमक ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है. 
 
1994 की वो ऐतिहासिक जीत
यह वीडियो साल 1994 का है, जब दक्षिण अफ्रीका के सन सिटी में आयोजित ‘मिस वर्ल्ड’ प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राय ने अपनी खूबसूरती के दम पर विश्व सुंदरी का ताज अपने नाम किया था. भारत के लिए यह पल बेहद गौरवशाली था, क्योंकि रीता फारिया (1966) के बाद किसी भारतीय  ने 28 साल के लंबे इंतजार को खत्म कर यह खिताब जीता था. 

एयरपोर्ट पर हुआ था भव्य स्वागत
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब महज 21 साल की ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत के एयरपोर्ट पर उतरीं, तो नजारा किसी उत्सव जैसा था.  उनका स्वागत किसी राजकुमारी की तरह किया गया था . उन्हें रिसीव करने के लिए सरकार के बड़े अधिकारी मौजूद थे और सुरक्षा के लिए पुलिस का कड़ा घेरा बनाया गया था. हजारों की भीड़ एयरपोर्ट के बाहर घंटों से अपनी इस ‘विश्व सुंदरी’ की एक झलक पाने के लिए बेताब खड़ी थी.  ऐश्वर्या की लोकप्रियता का आलम उस समय भी वैसा ही था जैसा आज है. 
 
पिता के साथ दिखीं सादगी की मिसाल
वीडियो की सबसे खास बात ऐश्वर्या की सादगी है.  नीली ड्रेस पहने और चेहरे पर एक मासूम सी मुस्कान लिए ऐश्वर्या ने हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन किया और ‘फ्लाइंग किस’ के जरिए अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया.  इस भावुक और ऐतिहासिक पल में उनके पिता कृष्णराज राय भी उनके साथ नजर आ रहे है, जो अपनी बेटी की इस बड़ी कामयाबी पर गर्व से भरे दिख रहे है. 
आज के दौर में जहां ग्लैमर की परिभाषा बदल गई है, वहीं लोग ऐश्वर्या के इस पुराने वीडियो को देखकर उनकी प्राकृतिक सुंदरता (Natural Beauty) की तारीफ कर रहे है.  फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं कि ऐश्वर्या जैसी शख्सियत और ग्रेस आज के समय में मिलना मुश्किल है.  लोग उस दौर की यादें ताजा कर रहे हैं जब ऐश्वर्या की इस जीत ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दी थी. 

MORE NEWS