Mohali De-addiction Centre Escape Attempt: पंजाब के मोहाली में स्थित एक सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां इलाज करा रहे कम से कम 40 मरीजों ने एक साथ भागने की कोशिश की, ये सभी मरीज योजनाबद्ध तरीके से केंद्र के बाहर निकलने की फिराक में थे हालांकि, वहां तैनात एक सतर्क गार्ड ने ऐन वक्त पर उनकी हरकत देख ली और तुरंत मुख्य दरवाजा अंदर से लॉक कर दिया, अगर गार्ड जरा सी भी देरी करता, तो मोहाली की सड़कों पर एक साथ 40 मरीजों का हुजूम होता, जिससे सुरक्षा व्यवस्था चरमरा सकती थी.