Live
Search
Home > Posts tagged "Mosquito problem"

लग्जरी फ्लैट में भी मच्छरों का कब्जा! 66 हजार किराया देने के बाद भी नहीं मिली राहत, युवती ने सुनाई आपबीती

Viral Video: हैदराबाद की एक युवती ने वीडियो साझा कर बताया कि 66 हजार किराया देने के बावजूद मच्छरों की समस्या खत्म नहीं हुई. उसने मरे हुए मच्छरों से भरा अपना बिस्तर दिखाया. अब ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Mobile Ads 1x1

Viral News: हैदराबाद की एक युवती ने अपने बिस्तर पर मरे हुए मच्छरों का ढेर दिखाते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसके बाद ऑनलाइन खूब चर्चा हो रही है. महिला का दावा है कि एक गेटेड सोसाइटी में रहने और ऊंचा किराया देने के बावजूद यह समस्या बनी हुई है. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. देखें वीडियो. 

मच्छरों ने किया परेशान

वीडियो में, इंस्टाग्राम यूजर अचल भामरे रात करीब 1:30 बजे अपने कमरे का वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं और बता रही हैं कि कान के पास मच्छर की भिनभिनाहट से उनकी नींद खुली. उन्होंने कहा, ‘यही तो आपको 66,000 रुपये में मिलता है. मतलब अभी रात के 1:30 बज रहे हैं और मैं सचमुच जाग गई क्योंकि एक मच्छर मेरे कान में आकर ऐसे कुछ आवाज कर रहा था.’ 

मरे हुए मच्छरों से भरा बेड

इसके बाद वह अपने बिस्तर पर पड़े कई मरे हुए मच्छरों को दिखाती है, जिन्हें उसने बिजली के रैकेट से मारने का दावा किया. युवती ने बोला, ‘जब मैं उठी, तो मैंने इतने सारे मच्छर देखे. ये सामान्य बात नहीं है, भाई. इसकी वजह से मैं बीमार हो जाऊंगी. मैं इस 3BHK फ्लैट के लिए 66,000 रुपये दे रही हूं और यह एक गेटेड सोसाइटी में है, एक अच्छी गेटेड सोसाइटी में है और मैंने इन्हें मारने के लिए ये (मच्छर मारने वाला रैकेट) खरीदा. लेकिन ये बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.’

कई यूजर्स ने भी बताई अपनी समस्या

जब उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ तो उस पर यूजर्स की कई प्रतिक्रियाएं आईं, जिनमें से कई ने कहा कि वे भी इसी तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं. कई लोग सुझाव देते नजर आए. एक ने कहा, ‘पंखे को पूरी गति से चलाने, शाम को खिड़कियां बंद करने और मच्छर भगाने वाले स्प्रे का इस्तेमाल करें.’

MORE NEWS