Bhopal Criminal Sachin alias Bacchi Arrested: यह घटना आधुनिक युग में अपराधियों की 'वीडियो बनाने की सनक' और पुलिस की 'साइबर चौकसी' के बीच के टकराव को दर्शाती है, आज के दौर में अपराधी केवल पैसा नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर 'फैन फॉलोइंग' और डर भी चाहते हैं सचिन ने अपनी पहचान छुपाने के बजाय उसे उजागर किया ताकि वह 'बड़ा नाम' बन सके, आमतौर पर पुलिस को सीसीटीवी या चश्मदीदों के पीछे भागना पड़ता है, लेकिन यहां अपराधी ने खुद ही 4K क्वालिटी में अपना जुर्म रिकॉर्ड कर पुलिस का काम आसान कर दिया,यह ट्रेंड बेहद खतरनाक है यहां युवा अपराधी बनने को एक 'कूल' काम समझने लगे हैं, भोपाल पुलिस अब इसके पीछे के पूरे गिरोह की जांच कर रही है, सचिन उर्फ 'बच्ची' पर डकैती, आर्म्स एक्ट और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, पुलिस अब उन लोगों की भी तलाश कर रही है जिन्होंने इस वीडियो को बढ़ावा देने या शेयर करने में मदद की.