फिल्म ‘Yadav Ji Ki Love Story’ रिलीज से पहले ही विवादों के 'दंगल' में फंस गई है, एक यादव लड़के और मुस्लिम लड़की की प्रेम कहानी पर आधारित इस फिल्म को लेकर यादव समाज ने मोर्चा खोल दिया है, आरोप है कि फिल्म समुदाय की छवि बिगाड़ रही है और 'लव जिहाद' जैसे नैरेटिव को बढ़ावा दे रही है, विवाद की आंच Bigg Boss 19 फेम मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) तक पहुंच गई है, क्योंकि फिल्म में उनकी बहन प्रगति तिवारी (Pragarti Tiwari) लीड रोल में हैं, मृदुल ने अब इस पूरे फसाद पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना 'रुद्र रूप' दिखाया है.