Proxy Server Hacking Uttarakhand Online Exam Fraud: देहरादून में एक परीक्षा केंद्र पर नकल माफियाओं ने फिल्म की तरह जमीन के नीचे एक गुप्त कमरा बनाकर सबको हैरान कर दिया है, इस सेंटर पर चल रही परीक्षा के दौरान माफियाओं ने अपना एक अलग सर्वर सेटअप किया था, जिसके जरिए वे बाहर बैठकर छात्रों के कंप्यूटर कंट्रोल कर रहे थे, उनके पास सेंटर के सभी 100 कंप्यूटरों के खास पते (IP Address) थे, जो छात्र पैसे देते थे उनका पेपर कोई और ही हल कर रहा था, इस बड़ी धोखाधड़ी ने ऑनलाइन परीक्षा की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और अब पुलिस इस पूरे गिरोह की तलाश में जुटी है.