उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक परेशान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रसिद्ध अटरिया मंदिर के परिसर में नमाज पढ़ने को लेकर एक मुस्लिम युवक के साथ मारपीट की गई, आरोप है कि मंदिर प्रबंधक अरविंद शर्मा ने युवक को रोजा रखे होने के बावजूद ना केवल गालियां दीं, बल्कि उसके साथ जमकर मारपीट भी की, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रबंधक उस व्यक्ति पर चिल्ला रहा है और उसे जबरन "जय श्री राम" का नारा लगाने के लिए मजबूर कर रहा है, घटना के दौरान पीड़ित युवक शांति से बात करने की कोशिश करता रहा, लेकिन आरोपी का गुस्सा कम नहीं हुआ, इस घटना ने धार्मिक सहिष्णुता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं हालांकि, भारी विरोध और विवाद बढ़ता देख बाद में प्रबंधक ने युवक से माफी मांग ली और उसे वहां से जाने दिया, लेकिन घटना का वीडियो अब नफरत फैलाने वाली राजनीति के खिलाफ एक सबूत के तौर पर देखा जा रहा है.