Hazaribagh Hijab Controversy: हज़ारीबाग की रहने वाली एक युवती, जो शादी-ब्याह में मेहंदी लगाने का काम करती है, उसने एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई है, युवती के अनुसार, उसे एक गैर-मुस्लिम परिवार की शादी में मेहंदी लगाने के लिए बुलाया गया था, आरोप है कि वहां पहुंचने पर आयोजकों या वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसके हिजाब (स्कार्फ) पर आपत्ति जताई और उसे काम शुरू करने से पहले हिजाब उतारने को कहा, युवती ने इसे अपनी धार्मिक स्वतंत्रता का हनन और अपमान बताते हुए काम करने से मना कर दिया, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती काफी भावुक नजर आ रही है, इस मामले ने एक बार फिर व्यक्तिगत स्वतंत्रता और धार्मिक पहचान के बीच की बहस को गर्म कर दिया है.