राजस्थान के टोंक जिले से भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनुपुरिया (Sukhbir Singh Jaunpuriya) की वह शर्मनाक घटना आज भी लोगों के जेहन में ताजा है, जब एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिलाओं से बांटे गए कंबल वापस छीन लिए गए थे, इस घटना ने पूरे देश में भाजपा की 'नफरत वाली राजनीति' और 'झूठे प्रचार' की पोल खोल दी थी, लेकिन अब स्थानीय नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस अपमान का जवाब बड़े ही शानदार तरीके से दिया है, क्षेत्र के नेता एकजुट हुए और उन सभी जरूरतमंद महिलाओं को नए और बेहतर कंबल वितरित किए, जिनसे भाजपा नेताओं ने कंबल छीनकर उनकी गरीबी का मजाक उड़ाया था, सबसे बड़ी और दिल जीतने वाली बात यह रही कि कंबलों का वितरण उसी बुजुर्ग महिला के हाथों से शुरू करवाया गया, जिससे सरेआम कंबल छीना गया था, यह केवल कंबल का वितरण नहीं था, बल्कि उन नेताओं के अहंकार पर एक करारा प्रहार था जो फोटो खिंचवाने के बाद अपनी मदद भी वापस ले लेते हैं.