Bettiah Homeguard Jawan Beats Student: बिहार के बेतिया में कानून के रखवाले ने ही कानून को हाथ में लेकर एक मासूम परिवार को उजाड़ने की कोशिश की, घटना बसवरिया निवासी 12 वर्षीय छात्र अयूब अंसारी के साथ घटी, जो अपनी 8वीं की परीक्षा देने जा रहा था, रास्ते में उसे एक गिरा हुआ मोबाइल मिला, जिसे वह साफ कर उसके मालिक को सौंपने की सोच रहा था, इसी दौरान वहां तैनात होमगार्ड जवान नागेंद्र प्रसाद यादव ने बिना सोचे-समझे उसे 'चोर' करार दिया और लात-घूंसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी, जब मासूम भाई की जान बचाने उसकी बहन हुसैन परवीन आगे आई, तो वर्दीधारी ने उस पर भी रहम नहीं किया और उसे भी बुरी तरह घायल कर दिया, इस मारपीट की वजह से कई छात्राओं की परीक्षा भी छूट गई और अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया, फिलहाल दोनों भाई-बहन बेतिया GMCH में ज़िंदगी और दर्द से लड़ रहे हैं, नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार जवान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.