41
Neha Kakkar Publicity Stunt: सोशल मीडिया पर ‘ब्रेक’ और ‘गायब’ होने की इमोशनल कहानियां सुनाने वाली नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनके आंसू नहीं बल्कि उनका नया गाना है, कुछ समय पहले नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए फैंस को काफी परेशान कर दिया था, जिससे ऐसा लग रहा था कि वह काम से लंबा ब्रेक ले रही हैं, लेकिन अब अचानक अपने नए म्यूजिक वीडियो के साथ वापस आकर उन्होंने सबको हैरान कर दिया है, इंटरनेट पर अब लोग नेहा को ‘पब्लिसिटी स्टंट’ का उस्ताद बता रहे हैं, नेटिजन्स का कहना है कि क्या ब्रेक लेने का मतलब सिर्फ नए गाने के लिए हाइप बनाना था? फैंस अब सवाल उठा रहे हैं कि आखिर अपनी इंस्टा स्टोरी के माध्यम से सबको गुमराह करने की क्या जरूरत थी?