Live
Search

 

Home > Posts tagged "nepal news update"
Tag:

nepal news update

More News

Home > Posts tagged "nepal news update"

Nepal: रविवार नहीं तो कब होता है नेपाल में अवकाश, एक झील कैसे बदल गई शहर में; यहां जानें 6 रोचक तथ्य

Nepal News: नेपाल बेहद खूबसूरत देश है। 90 प्रतिशत हिंदू आबादी वाले देश की कई विशेषताएं हैं, जो पर्यटकों का आकर्षित करती हैं। देश के बारे में कई रोचक बातें भी हैं।

Mobile Ads 1x1

Nepal interesting facts : भारत का पड़ोसी देश नेपाल हिंसा की चपेट में है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत 26 ऐप) पर बैन के खिलाफ शुरू Gen-Z के प्रदर्शन ने देश का बहुत नुकसान किया है। यह अलग बात है कि सरकार बैन का फैसला वापस ले चुकी है, इसका एलान खुद केपी शर्मा ओली ने किया है, जो अब इस्तीफा देने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री बन चुके हैं। बावजूद इसके नेपाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब तक इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस स्टोरी में हम जानते हैं पड़ोसी देश नेपाल के बारे में रोचक बातें।

गो​हत्या पर 12 साल की जेल 

नेपाल दुनिया का एक मात्र हिंदू राष्ट्र है। यहां पर 90 प्रतिशत से अधिक आबादी हिंदुओं की है। भारत की तरह नेपाल में भी गायों का सम्मान मिलता है। नेपाल में भी गोहत्या को गंभीर अपराध माना जाता है और गंभीर श्रेणी में रखा गया है। नेपाल में सख्त कानून बना है, जिसमें गो​हत्या पर 12 साल की जेल होती है। नेपाल के संखुयासभा जिले में ऐसा ही मामला सामने आ चुका है, जिसमें कोर्ट ने एक महिला को गोहत्या में सजा सुनाई थी।  

कभी नहीं हुआ गुलाम

लोगों को यह जानकर हैरत होगी, लेकिन यह सच है कि नेपाल आज तक किसी भी देश का गुलाम नहीं बना। हैरत की बात यह है कि हजारों साल से भारत पर तो आक्रमण होते रहे और यहां पर मुगल और अंग्रेज समेत कई विदेशी आक्रमणकारियों ने हमला किया और शासन किया। भारत पर अंग्रेजों ने 200 साल तक शासन किया, लेकिन पड़ोसी देश नेपाल हमेशा स्वतंत्र रहा। 

वॉलीबॉल है राष्ट्रीय खेल

वॉलीबॉल नेपाल का राष्ट्रीय खेल है। 23 मई, 2017 नेपाल में वॉलीबॉल को नेपाल का राष्ट्रीय खेल घोषित किया गया। इससे पहले दांडी बियो जैसे पारंपरिक खेलों को राष्ट्रीय खेल का दर्जा हासिल था। 

रविवार को नहीं शनिवार होती है छुट्टी

भारत, अमेरिका और ब्रिटेन समेत ज्यादातर देशों में रविवार को अवकाश रहता है। यह सदियों से हैं, लेकिन भारत के पड़ोसी देश नेपाल में शनिवार को ही साप्ताहिक अवकाश (Weekly Holiday) होता है।

कभी झील था काठमांडु शहर

नेपाल एक खूबसूरत देश है। यहां पर बड़ी संख्या में खूबसूरत पहाड़ और पर्यटन स्थल है। यहां रोजगार का बड़ा साधन पर्यटन भी है। नेपाल की राजधानी काठमांडु है। बताया जाता है कि काठमांडू कभी एक झील थी। यह भी कहा जाता है कि पानी निकालने के लिए झील को बांटा गया। जानकारों का यह भी कहना है कि जलवायु परिवर्तन के चलते यह झील धीरे-धीरे सूख कर खत्म हो गई और फिर यह शहर में तब्दील हो गया। 

कौन सी राष्ट्रीय मिठाई

नेपाल एक रंग बिरंगा देश हैं। यहां का खानपान भी काफी मशहूर है। चावल के आटे बनाई जाने वाली ‘योमरी’ को नेपाल की राष्ट्रीय मिठाई के तौर पर मान्यता प्राप्त है। 

नेपाल में किन्हें माना जाता है भगवान

नेपाल के लोगों के राष्ट्रीय देवता भगवान पशुपतिनाथ हैं। धर्माचार्यों के मुताबिक, भगवान पशुपतिनाथ के बारे में कहा जाता है कि वे भगवान शंकर का ही एक रूप हैं। नेपाल की राजधानी काठमांडू में पशुपति मंदिर स्थित है। यह अच्छी बात है कि  बौद्ध धर्म मानने वाले भगवान बुद्ध की पूजा करते हैं। नेपाल में कुमारी देवी की भी पूजा की जाती है, जिन्हें देवी महाकाली का जीवित रूप माना जाता है।  

MORE NEWS