Live
Search

 

Home > Posts tagged "networth"
Tag:

networth

More News

Home > Posts tagged "networth"

शमिता शेट्टी बर्थडे स्पेशल: बिना फिल्मों के भी कैसे कमाती है करोड़ों? जानें एक्ट्रेस की नेट वर्थ और शानदार लाइफस्टाइल

Birthday Day Special : बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी लगभग 35 करोड़ रुपये की मालकिन है. फिल्मों से दूर रहने के बावजूद वह अपने इंटीरियर डिजाइनिंग बिजनेस, रियलिटी शो और विज्ञापनों से करोड़ों कमाती है. उनके पास मर्सिडीज और BMW जैसी महंगी कारें और मुंबई में एक बेहद आलीशान घर है.

Mobile Ads 1x1
Birthday Special : बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रही है.  उन्होंने साल 2000 में सुपरहिट फिल्म ‘मोहब्बतें’ से अपने करियर की शुरुआत की थी.  हालांकि शमिता अपनी बहन शिल्पा शेट्टी जितनी बड़ी स्टार तो नहीं बन पाई, लेकिन उन्होंने अपनी एक अलग पहचान जरूर बनाई है.  एक्टिंग के साथ-साथ इस एक्ट्रेस ने बिजनेस की दुनिया में भी अपना बड़ा नाम बनाया है. 
 
शमिता शेट्टी की संपत्ति की बात करें वह करीब 35 करोड़ रुपये की मालकिन है.  उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया फिल्मों से ज्यादा उनका ‘इंटीरियर डिजाइनिंग’ का बिजनेस है. उन्होंने लंदन से इसकी खास पढ़ाई की है और मुंबई में उनकी अपनी कंपनी है.  इसके अलावा, वह ‘बिग बॉस’ जैसे टीवी शो, वेब सीरीज और विज्ञापनों से भी काफी मोटी कमाई करती है. 
 
गाड़ियों की बात करें तो शमिता को महंगी कारों का बहुत शौक है.  उनके पास 2 करोड़ रुपये की ‘मर्सिडीज-बेंज’ और करीब 1 करोड़ रुपये की ‘BMW X6’ जैसी लग्जरी गाड़ियां है.  वह अक्सर ‘ऑडी’ कार में भी सफर करती नजर आती है.  उनका घर भी किसी महल से कम नहीं है, जिसे उन्होंने खुद बहुत खूबसूरती से सजाया है.  मुंबई के महंगे इलाके में उनका एक बहुत ही आलीशान फ्लैट है. 
 
शमिता की जिंदगी को देखकर पता चलता है कि फिल्मों में कम काम करने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और सूझबूझ से खुद को बहुत अमीर बनाया है.  आज उनके जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे है. 

MORE NEWS