Sonbhadra Child Thief Rumor Viral 2026: यह घटना आज के डिजिटल युग में फैलने वाली 'अफवाहों' और 'मॉब मेंटालिटी' का जीता-जागता उदाहरण है, सोनभद्र के एक निवासी ने हाल ही में नई कार खरीदी थी और पड़ोस के बच्चों के प्रति स्नेह दिखाते हुए उन्हें घुमाने ले गया, लेकिन बच्चों की नादानी ने उसे मौत के करीब पहुंचा दिया, कार के अंदर खेल रहे बच्चों को अंदाजा भी नहीं था कि उनका मजा किसी की जान ले सकता है, उनके चिल्लाने पर राहगीरों को लगा कि बच्चों का अपहरण किया जा रहा है, बिना किसी पूछताछ या जांच के भीड़ ने कानून अपने हाथ में ले लिया, व्यक्ति को कार से बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा गया और पत्थरों व लाठियों से नई गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों व उनके परिजनों से बात की, तब दूध का दूध और पानी का पानी हुआ पुलिस ने बताया कि वह व्यक्ति पूरी तरह बेगुनाह था और सिर्फ बच्चों को घुमा रहा था, यह वाकया हमें चेतावनी देता है कि भीड़ का हिस्सा बनने से पहले सच्चाई की जांच करना अनिवार्य है साथ ही, बच्चों को भी यह सिखाना ज़रूरी है कि 'मजाक' और 'इमरजेंसी' के बीच एक पतली रेखा होती है जिसे पार करना खतरनाक हो सकता है.