Live
Search
Home > Posts tagged "New Zealand vs South Africa 2nd T20I"

NZ vs SA 2nd T20I: न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला कब? भारत में कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए काफी रोमांचक होने वाला है. आइए जानते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कैसे देख पाएंगे.

Mobile Ads 1x1
NZ vs SA 2nd T20I: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए काफी रोमांचक होने वाला है. पहले टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम को हार का सामना करना पड़ा था. न्यूजीलैंड की टीम जहां घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी, वहीं साउथ अफ्रीका जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी. यह मुकाबला न्यूजीलैंड के हैमिल्टन स्थित सेडन पार्क मैदान पर खेला जाएगा.
 
भारतीय समय के अनुसार मैच की शुरुआत 17 मार्च को सुबह करीब 11:45 बजे होगी. इस मैदान पर पहले भी कई रोमांचक टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, इसलिए फैंस को यहां एक और हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. सेडन पार्क की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े शॉट लगाना अपेक्षाकृत आसान हो जाता है. हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग और उछाल मिल सकती है, जो बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकती है.
 
मौसम विभाग के अनुसार मैच के दिन हैमिल्टन में मौसम काफी हद तक साफ रहने की संभावना है. तापमान लगभग 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. बारिश की संभावना बहुत कम बताई जा रही है, इसलिए पूरे मैच के बिना किसी रुकावट के संपन्न होने की उम्मीद है. भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है. वहीं ऑनलाइन दर्शक सोनी लिव ऐप और वेबसाइट के माध्यम से मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं.
 
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, बेवन जैकब्स, जैक फोल्क्स.
 
साउथ अफ्रीका की संभावित XI: टोनी डी जोरजी, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), जॉर्डन हरमन, जेसन स्मिथ, वियान मुल्डर, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज (कप्तान), जेराल्ड कोएत्ज़ी, ओटनील बार्टमैन, नकोबानी मोकॉएना, रूबिन हरमन.

MORE NEWS