TCS Rate Deducted 2026: संसद में बजट 2026 पेश होते ही मिडिल क्लास के लिए बड़े सवाल खड़े हो गए हैं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने उन परिवारों को बड़ी राहत दी है जिनके बच्चे विदेश में पढ़ रहे हैं, सरकार ने विदेशी शिक्षा और इलाज के लिए पैसे भेजने पर लगने वाले TCS (Tax Collected at Source) को 5% से घटाकर मात्र 2% करने का प्रस्ताव रखा है, लेकिन सवाल यह है कि क्या यह कटौती बढ़ती महंगाई के दौर में काफी है? इसके अलावा, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल से मिलने वाले मुआवजे पर भी टैक्स नियमों में ढील दी गई है, छोटे करदाताओं के लिए भी एक नई योजना का ऐलान हुआ है, क्या ये बदलाव वाकई मध्यम वर्ग के लिए 'गेम चेंजर' साबित होंगे?