Nisha Mishra Bihar Obstacle Race Saree: बिहार की निशा मिश्रा ने अपनी प्रतिभा से यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो पहनावा कभी रुकावट नहीं बनता, एक ऐसी प्रतियोगिता में जहां लोग ट्रैक पैंट्स और जूतों में भी संघर्ष करते हैं, वहां निशा ने साड़ी पहनकर बाधा दौड़ (Obstacle Race) में हिस्सा लिया, दौड़ के दौरान उन्होंने ऊंची दीवारें फांदी, कीचड़ से गुजरीं और मजबूती से रस्सी पर चढ़कर दिखाया, उनका यह कदम उन लोगों के लिए एक करारा जवाब है जो सोचते हैं कि साड़ी पहनकर महिलाएं केवल घर के काम कर सकती हैं, निशा का मानना है कि कपड़े किसी की शारीरिक क्षमता का पैमाना नहीं हो सकते, सोशल मीडिया पर उनके इस 'पॉवरफुल स्टंट' के वीडियो वायरल हो रहे हैं और लोग उन्हें 'रियल लाइफ वंडर वुमन' कह रहे हैं, उनकी इस उपलब्धि ने ना केवल बिहार बल्कि पूरे देश की महिलाओं को प्रेरित किया है.