Live
Search
Home > Posts tagged "Nishant Kumar"

Anant Singh: ‘चुनाव नहीं लड़ूंगा, अब बाल-बच्चा…’, राज्यसभा वोटिंग के बीच विधायक अनंत सिंह का बड़ा एलान

राज्यसभा चुनाव 2026: इस समय बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान चल रहा है. जिसमें मोकामा विधायक अनंत सिंह भी वोट देने जेल से विधानसभा पहुंचे थे, जहां उन्होने अपने चुनाव न लड़ने का एलान किया है.

Mobile Ads 1x1
Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा सीटों पर बिहार में मतदान जारी है. इस बीच मोकामा से JDU के बाहुबली विधायक अनंत सिंह भी चुनाव में वोट डालने के लिए सोमवार को जेल से विधानसभा पहुंचे. बाहुबली नेता अनंत सिंह बेउर सेंट्रल जेस से एम्बुलेंस में बैठकर मतदान केंद्र तक गए, अपना वोट डाला और उसके तुरंत बाद जेल लौट आए.
 
 इस समय बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान चल रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (JDU), केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर (JDU), BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और शिवेश कुमार (BJP) की जीत लगभग तय मानी जा रही है. वहीं, पांचवीं सीट के लिए NDA समर्थित उपेंद्र कुशवाहा (RLM) और RJD के अमरेंद्र धारी सिंह के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है. ऐसे में बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर और अपने आगे के चुनाव लड़ने पर क्या प्रतिक्रिया दी है. आइए जानें.
 
नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव लड़ने पर क्या बोले अनंत सिंह?

राज्यसभा चुनाव के लिए वोट देने पहुंचे अनंत सिंह से जब पत्रकारों ने नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वे जहां भी जाना चाहेंगे, वहां जाएंगे. जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे, निशांत कुमार के राजनीति में आने की संभावना के बारे में पूछा गया, तो अनंत सिंह ने कहा कि जो कुछ भी होगा, वह अच्छे के लिए ही होगा. जब उनसे पूछा गया कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि अंततः, जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह स्वयं नीतीश कुमार द्वारा ही लिया जाएगा.

अब चुनाव नहीं लड़ेंगे अनंत सिंह

जब उनसे पूछा गया कि क्या कोई BJP नेता मुख्यमंत्री बन सकता है, तो उन्होंने जवाब दिया कि जो भी नतीजा निकलेगा, वह उसे स्वीकार करेंगे. उन्होंने कहा कि ऐसा फैसला लेना नीतीश जी का अधिकार है. जब उनसे ज़ोर देकर पूछा गया कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहे, तो क्या वह चुनाव लड़ेंगे, तो अनंत सिंह ने साफ तौर पर कहा कि अगर नीतीश कुमार CM नहीं रहे, तो वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने आगे एलान किया कि यह मेरा आखिरी चुनाव है; अब मेरा बाल-बच्चा चुनाव लड़ेंगा जिसका मतलब था कि उनके परिवार के सदस्य उनकी जगह लेने के लिए राजनीति में आ सकते हैं.

अदालत से वोट डालने की अनुमति लेकर पहुंचे थें अनंत सिंह

अदालत ने अनंत सिंह को राज्यसभा चुनावों में अपना वोट डालने की अनुमति दी थी. इसके बाद, सिंह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपना वोट डालने के लिए विधानसभा पहुंचे. राज्यसभा चुनावों में पांचवीं सीट को लेकर गहन अटकलें और राजनीतिक दांव-पेच जारी हैं. अनंत सिंह वर्तमान में एक हत्या के मामले में जेल में बंद हैं.

MORE NEWS