Live
Search

 

Home > Posts tagged "Number 2 in Numerology"
Tag:

Number 2 in Numerology

More News

Home > Posts tagged "Number 2 in Numerology"

मूलांक 2 की पर्सनैलिटी इतनी आकर्षक क्यों होती है? जानिए वो खूबियां जो हर किसी को इनकी ओर खींच लाती हैं

Numerology Number 2: मूलांक 2 वाले लोग अपनी आकर्षक पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं. इनकी भावनात्मक समझ (Emotional Intelligence) बहुत मजबूत होती है, जिससे ये आसानी से दूसरों की भावनाओं को समझ लेते हैं. इनका शांत, सहायक और संतुलित स्वभाव लोगों को इनकी ओर खींचता है. ये लोग झगड़े से बचते हैं और रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश करते हैं. उनकी दयालुता, समझदारी और सहयोगी प्रवृत्ति के कारण लोग इन पर विश्वास कर लेते हैं और आसानी से दिल जीत लेते हैं. यही भावनात्मक गहराई और शांत ऊर्जा इनकी पर्सनैलिटी को खास बनाती है.

Mobile Ads 1x1

Numerology Number 2 Qualitie: अंक ज्योतिष में हर नंबर की अपनी ऊर्जा और प्रभाव होता है. इन्हीं में से एक खास नंबर है नंबर 2, जो चंद्र ग्रह से जुड़ा होता है. यह अंक भावनाओं,  कल्पनाशक्ति और अंतर्ज्ञान (Intuition) का प्रतीक माना जाता है. नंबर 2 वाले लोग दिल के साफ, संवेदनशील और दूसरों की भावनाओं को समझने वाले होते हैं, लेकिन कई बार उनका यही भावुक स्वभाव उनके लिए परेशानी भी बन जाता है.

जिन लोगों की जन्मतिथि 2, 11, 20 या 29 होती है, उनका मूलांक 2 माना जाता है. चूंकि इस अंक का स्वामी चंद्रमा है, इसलिए ऐसे लोगों का मन जल्दी प्रभावित होता है. ये लोग काफी भावुक, शांत स्वभाव और सौम्य व्यक्तित्व के होते हैं.नंबर 2 को स्त्रीलिंग अंक माना जाता है. इनका ‘छठा इंद्रिय बोध’ (Sixth Sense) काफी मजबूत होता है. ये रिश्तों में समझौता करना जानते हैं और अपने पार्टनर की भावनाओं को अच्छे से समझते हैं. हालांकि, मूड स्विंग्स की समस्या के कारण ये जल्दी उदास या तनाव में भी आ सकते हैं.

नंबर 2 के सकारात्मक गुण

नंबर 2 वाले लोग बेहद शांत, दयालु और वफादार होते हैं. ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. इनका स्वभाव रोमांटिक और सामंजस्यपूर्ण होता है, जिस वजह से लोग इन्हें पसंद करते हैं. ये अच्छे प्लानर होते हैं और रिश्तों को संभालने की कला जानते हैं.

नंबर 2 के नकारात्मक गुण

अत्यधिक भावुक होना इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है. ये लोग दिल से फैसले लेते हैं, जिस कारण कई बार खुद को मानसिक रूप से कमजोर महसूस करने लगते हैं. बार-बार मूड बदलना, नेगेटिव सोचना और उदासी में चले जाना इनकी आम समस्याएं हैं. कुछ मामलों में ये डिप्रेशन का भी शिकार हो सकते हैं.

 नंबर 2 के लिए करियर विकल्प

नंबर 2 वाले लोग ऐसे प्रोफेशन में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, जहां भावनाओं और समझदारी की जरूरत होती है. ये ‘हीलर, काउंसलर, टीचर, सोशल वर्कर’ बन सकते हैं. इसके अलावा योग, मेडिटेशन, और ऑकल्ट साइंस (ज्योतिष, टैरो आदि) भी इनके लिए अच्छे करियर ऑप्शन हो सकते हैं.

नंबर 2 के लिए शुभ रंग

नंबर 2 वालों के लिए सफेद, आसमानी नीला और सिल्वर रंग बेहद शुभ माने जाते हैं. ये रंग इनके मन को शांत रखने और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में मदद करते हैं.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

MORE NEWS