87
Nupur Sanon Modern Bride Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की बहन नूपुर सेनन (Nupur Sanon) हाल ही में एयरपोर्ट पर अपने लेटेस्ट लुक से हर तरफ सनसनी मचा रही हैं, हाल ही में सिंगर स्टेबिन बेन के साथ उदयपुर में शाही शादी रचाने के बाद, नूपुर को एकदम मॉडर्न अवतार, स्टाइलिश जींस और टॉप में स्पॉट किया गया, लेकिन सबकी निगाहें उनके चेहरे की मुस्कान से ज्यादा उनके हाथों पर जाकर टिक गईं, नूपुर के हाथों में चमकता लाल चूड़ा और गले का मंगलसूत्र उनके वेस्टर्न लुक में ‘नई नवेली दुल्हन’ वाला तड़का लगा रहा था, पैपराजजी ने जैसे ही उन्हें कैमरे में कैद किया, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई, फैंस नूपुर के इस कूल-ब्राइड लुक के दीवाने हो रहे हैं.