सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले हुनरमंद अक्सर एक वीडियो के बाद गायब हो जाते हैं, लेकिन खान साब के कॉन्सर्ट में अपनी आवाज का लोहा मनवाने वाले उस मिस्ट्री फैन ने साबित कर दिया है कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं, उन्होंने एक बार फिर अपनी रूहानी आवाज में नुसरत फतेह अली खान साहब की कालजयी कव्वाली “दिल पे जख्म खाते हैं” गाकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, उनकी गायकी में वही दर्द और गहराई महसूस की जा रही है, जो महान नुसरत साहब की पहचान थी बिना किसी ताम-झाम के, अपनी सादगी और शुद्ध सुरों से उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि असली टैलेंट को किसी बड़े मंच की जरूरत नहीं होती, फैंस उनकी निरंतरता और कव्वाली के लिए उनके जुनून को देखकर उन्हें 'अगला बड़ा स्टार' बता रहे हैं.