Live
Search
Home > Posts tagged "old man stunt viral"

वाह महाराज! 70 की उम्र में 17 वाला शौक, चलती बाइक पर लेटकर किया खतरनाक स्टंट; वीडियो वायरल

Viral Stunt of Old Man: अक्सर सड़क पर युवाओं द्वारा बाइक और कार में स्टंट करते वीडियोज देखे जाते हैं. लेकिन अब एक 70 साल के बुजुर्ग ने ऐसा स्टंट किया कि देख दंग रह जाएंगे आप.

Mobile Ads 1x1

Viral Video: रील बनाने के चक्कर में लोग क्या-क्या नहीं करते हैं. उन्हें ना उम्र का लिहाज होता है, ना किसी और का. अब एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक 70 साल का बुजुर्ग चलती बाइक पर ऐसा स्टंट करता है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं. इस वीडियो को देख नेटिजंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

क्या है वायरल वीडियो?

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग तेज गति में चलती हुई बाइक पर लेटा हुआ है. इतना ही नहीं, वह उस पर नाचता हुआ भी दिख रहा है. साथ ही स्टंट मारते हुए अलग-अलग स्टाइल में चश्मा पहनते भी दिखता है. वह यह सब करते हुए रील भी शूट करवा रहा है. इस खतरनाक स्टंट ने रोड सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस बुजुर्ग की उम्र 70 साल बताई जा रही है. 

क्या बोल रहे नेटिजंस?

इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की इस पर प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘रील का मोह माया किसी को नही छोड़ रहा है.’ दूसरे यूजर ने बोला, ‘यह बुजुर्ग महात्मा युवाओं को चैलेंज करते प्रतीत हो रहे हैं जबकि यह नहीं जानते कि एक छोटी सी लापरवाही बड़े हाथसे को अंजाम दे सकती है.’ वहीं एक और यूजर ने कहा, ‘महाराज जी अपनी जिंदगी जी चुके है, रोड पर स्टंट करके किसी और की जिंदगी से काहे का खिलवाड़ कर रहे? यह उमर संन्यास आश्रम का है उधर ही प्रस्थान करें.’ इसके अलावा अन्य यूजर्स भी बुजुर्ग को समझाते नजर आ रहे हैं और उनकी आलोचना भी कर रहे हैं. 

MORE NEWS