Live
Search

 

Home > Posts tagged "Palwal News"
Tag:

Palwal News

More News

Home > Posts tagged "Palwal News"

हरियाणा के इस जिले में यमुना नदी के तेज बहाव से टूटी सड़कें, यमुना के दूसरी तरफ बसे 14 गांवों का संपर्क टूटा, ग्रामीणों ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

हरियाणा के पलवल जिले में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से पलवल बागपुर सड़क मार्ग बीच से टूट गया है। जिसकी वजह से यमुना नदी के दूसरी तरफ बसे 14 गांवों का जिला पलवल फरीदाबाद से संपर्क टूट गया है। लोगों का आवागमन बंद हो गया और अब यह यमुना नदी का पानी यमुना नदी के साथ सटे दर्जनभर गांवों में घुस चुका है।

Mobile Ads 1x1

India News (इंडिया न्यूज), Palwal News : हरियाणा के पलवल जिले में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से पलवल बागपुर सड़क मार्ग बीच से टूट गया है। लोगों का आवागमन बंद हो गया और अब यह यमुना नदी का पानी यमुना नदी के साथ सटे दर्जनभर गांवों में घुस चुका है। सड़कें टूटने की वजह से यमुना नदी के दूसरी तरफ बसे 14 गांवों का जिला पलवल फरीदाबाद से संपर्क टूट गया है।

प्रशासन की तरफ से किसानों को कोई सुविधा नहीं दी गई

यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर की वजह से किसानों की सब्जी और कपास, बाजरे के साथ-साथ पशु चारा नष्ट हो चुका है। गांव के लोगों का कहना है कि अभी तक जिला प्रशासन की तरफ से किसानों को कोई सुविधा नहीं दी गई है और आज वह रोड पर आ चुके हैं क्योंकि वह फसल पर ही निर्भर रहते हैं और वह भी अबकी बार नष्ट हो चुकी है और उनका कई गांवों से संपर्क टूट चुका है।

MORE NEWS