Superfoods: खराब खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण काफी स्वास्थ्य समस्याओं को सामना करना पड़ता है. ऐसे में गट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए कुछ सुपरफूड्स को खाने में शामिल करने की बात कही जाती है. इस बारे में डॉ. पाल मणिक्कम कहते हैं कि गट हेल्थ पाचन, एनर्जी और इम्यूनिटी में अहम भूमिका निभाती है. दही, स्प्राउट्स, टोफू, टेम्पेह और हल्के पनीर को डाइट में शामिल करने से प्रोटीन मिलता है और पाचन भी ठीक रहता है. ये नेचुरल सुपरफूड्स पेट को हेल्दी रखने और ओवरऑल सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं. बता दें कि एक मजबूत गट पाचन, इम्यूनिटी, मूड और एनर्जी में मदद करता है. ये पांच नेचुरल सुपरफूड्स पोषक तत्वों से भरपूर हैं और पेट के लिए हल्के हैं, जो रोज़ाना के खाने के लिए एकदम सही हैं और अंदर से पोषण देते हैं.
0