Live
Search

 

Home > Posts tagged "Pawapuri school"
Tag:

Pawapuri school

More News

Home > Posts tagged "Pawapuri school"

नालंदा के प्राइवेट स्कूल में 13 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, विद्यालय पर परिजनों ने लगाए ऐसे आरोप; सुन पुलिस का भी ठनका माथा

नालंदा स्कूल छात्रा मौत: मृतका के मौसा के अनुसार छात्रा मंगलवार सुबह नियमित रूप से विद्यालय बस से स्कूल के लिए निकली थी. विद्यालय प्रबंधन के अनुसार बस में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं.

Mobile Ads 1x1

Nalanda: नालंदा के पावापुरी स्थित तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर में पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा की विद्यालय आने के बाद अचानक मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं छात्रा के परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. मृतका सरबहदा थाना क्षेत्र के सरबहदा गांव की निवासी थी और वर्तमान में अपने मौसा यदुनंदन प्रसाद के घर बड़ाकर में रहकर प्रतिदिन विद्यालय बस से स्कूल आती-जाती थी.

नालंदा के पावापुरी स्थित तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर  में पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा कृति कुमारी की विद्यालय आने के बाद अचानक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक और मृतक के परिजनों में आक्रोश का माहौल है। मृतका सरबहदा थाना क्षेत्र के सरबहदा गांव की निवासी थी और वर्तमान में अपने मौसा यदुनंदन प्रसाद के घर, बड़ाकर  में रहकर प्रतिदिन विद्यालय बस से स्कूल आती-जाती थी।

कैसे हुई मौत?

मृतका के मौसा के अनुसार छात्रा मंगलवार सुबह नियमित रूप से विद्यालय बस से स्कूल के लिए निकली थी. विद्यालय प्रबंधन के अनुसार बस में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं. इसके बाद तत्काल उसे पावापुरी स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

निष्पक्ष जांच की मांग

इधर मृतका के परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि कृति सुरक्षित रूप से स्कूल पहुंच गई थी और उसकी मौत स्कूल परिसर में ही हो चुकी थी. उनका आरोप है कि वास्तविक स्थिति छिपाने के लिए बच्ची को अस्पताल ले जाया गया और बाद में मौत की सूचना दी गई. परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

‘विद्यालय में ही हो चुकी थी मौत’

दुर्गापुर गांव निवासी राकेश कुमार ने बताया कि बच्ची की मौत विद्यालय में ही हो चुकी थी और वह अचेत अवस्था में थी. घटना की जानकारी मिलते ही पावापुरी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा 

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार भी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा. वहीं राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह विद्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. फिलहाल बच्ची की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

MORE NEWS