Sunidhi Chauhan Jaipur Live Concert: जयपुर के पिंक सिटी में मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) का जादू सिर चढ़कर बोला, शानदार लाइव कंसर्ट के दौरान सुनिधि ने अपनी पावरफुल आवाज और जबरदस्त एनर्जी से पूरे स्टेडियम में 'बिजली गिरा दी', उन्होंने एक के बाद एक अपने सुपरहिट गाने गाकर समां बांध दिया, जिससे दर्शक अपनी सीटों से उठकर नाचने पर मजबूर हो गए, सुनिधि की परफॉर्मेंस इतनी धमाकेदार थी कि रात भर जयपुर की फिजाओं में सिर्फ उनके गानों की गूंज सुनाई दी, इस म्यूजिक नाइट को यादगार बनाने के लिए हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे थे.