Pinky Chaudhary Cash Prize Baby Bonus: गाजियाबाद में एक अजीबोगरीब इनाम की चर्चा हर जुबान पर है, हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी (Pinky Choudhary) ने अपना वादा निभाते हुए एक परिवार को ₹21,000 की नकदी सौंपी है, क्योंकि उनके घर चौथे बच्चे ने जन्म लिया है इतना ही नहीं, उन्होंने अगले 'बंपर प्राइज' का भी एलान कर दिया है—अगर पांचवां बच्चा हुआ, तो इनाम की राशि बढ़कर ₹31,000 हो जाएगी, जहां एक तरफ दुनिया जनसंख्या रोकने की बात कर रही है, वहीं गाजियाबाद में बच्चे पैदा करने पर 'कैश बैक' मिल रहा है.