PM Modi NXT Summit 2026: भारत सरकार की ओर से चलाए गए सघन अभियानों और 'विकास' को हथियार बनाने की नीति ने माओवादी आतंक को आखिरी पायदान पर ला खड़ा किया है, गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में नक्सली हिंसा की घटनाओं में भारी कमी आई है, सुरक्षा बलों ने 'बैटलफील्ड' पर अपनी पकड़ मजबूत की है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने दुर्गम जंगलों और गांवों तक सड़क, बिजली, और इंटरनेट जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई हैं, जिन इलाकों में लोग कभी पुलिस और प्रशासन के नाम से डरते थे, वहां आज बैंक और शिक्षा केंद्र खुल रहे हैं, माओवादी नेतृत्व का घटता प्रभाव और कैडरों का बड़े पैमाने पर आत्मसमर्पण इस बात का प्रमाण है कि भारत का 'लाल गलियारा' अब 'विकास गलियारे' में बदल रहा है.