Best Smartphones: रियलमी और पोको दोनों ही स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां आपस में एक दूसरे की कॉम्पिटीटर्स हैं. Realme 16 Pro और POCO M8 में भी आपस में कड़ी टक्कर रहती है. लॉन्च के बाद से ही यह दोनों स्मार्टफोन फीचर्स, पर्फॉमेंस और लुक्स के मामले में एक दूसरे को कॉम्पीट करते हैं. realme 16 Pro 5G हाल ही में जनवरी 2026 में लॉन्च हुआ था. यह स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद से ही काफी चर्चा में बना हुआ है.
अगर आप इन दोनों स्मार्टफोन्स को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो इस लेख में हम जानेंगे कि Realme 16 Pro और POCO M8 में से कौन सा स्मार्टफोन ज्यादा अच्छ है. चलिए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स, डिजाइन और पर्फॉमेंस के बारे में.
किस फीचर्स के साथ आते हैं दोनों स्मार्टफोन?
दोनों ही स्मार्टफोन एक दमदार फीचर और कैमरा क्वालिटी के साथ आते हैं. रियलमी 16 प्रो में आपको 6.78 इंच की डिस्प्ले मिलने के साथ ही साथ 7000 mAh की बैटरी मिलती है साथ ही 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग भी मिलती है. AI पोर्टरेट फिल्टर्स के साथ-साथ इस स्मार्टफोन में आपको वॉटर रेजिस्टेंस की भी सुविधा मिलती है. वहीं, पोको M8 5G में आपको Snapdragon 6 Gen 3 processor मिलने के साथ ही 5520mAh की बैटरी भी मिलती है. इसके साथ-साथ 45 वॉट का फास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन मिलता है.
किसकी कैमरा क्वालिटी ज्यादा बेहतर
बात करें अगर कैमरा क्वालिटी को तो कैमरे के मामले में वैसे तो दोनों ही स्मार्टफोन काफी शानदार हैं. रियलमी 16 Pro में आपक 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है, जिसमें 8 मेगापिक्सल का वाइड लेंस भी देखने को मिलता है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है. वहीं, पोको में आपको मेन यानि रियर कैमरा 50 मेगापिक्सल में देखने को मिलता है. इसके साथ ही 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. वहीं, 1080p वीडियो सपोर्ट भी मिलता है.
दोनों स्मार्टफोन की क्या कीमत है?
रियलमी 16 प्रो लेने के लिए आपको 31,999 रुपये की कीमत चुकानी पड़ती है. वहीं, अगर आप इस फोन को 8 और 128 GB रैम के साथ लेते हैं तो इसके लिए आपको 33,999 रुपये अदा करने होंगे. वहीं, पोको M8 आपको 18,999 रुपये की कीमत पर देखने के लिए मिलता है. अगर आपका बजट कम है और एक अच्छा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में पोको M8 ले सकते हैं.