Bulandshahr Police Influencer Exploitation: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से खाकी को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, एक महिला सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर, जो फैज अंसारी (Faiz Ansari) नाम के शख्स की बदतमीजी और गालियों से परेशान होकर पुलिस के पास मदद मांगने गई थी, उसे क्या पता था कि वर्दी के पीछे एक और 'भेड़िया' बैठा है, सिपाही कुलदीप राठी (Kuldeep Rathi) ने मदद के बदले मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए महिला से सेक्स की डिमांड कर डाली। अब पीड़िता दोहरी दहशत में जीने को मजबूर है.