Prajakta Koli Rohit Saraf chemistry: नेटफ्लिक्स के अपकमिंग शोकेस 'What's Next on Netflix' में 'मिसमैच सीजन 4' (Mismatched Season 4) का पहला लुक जारी कर दिया गया है, वीडियो में प्राजक्ता कोली (डिंपल) और रोहित सराफ (ऋषि) की वही मासूम और दिल जीत लेने वाली केमिस्ट्री नजर आ रही है, जिसने पिछले तीन सीजन से दर्शकों को बांधे रखा है, इस बार कहानी में नए मोड़ और प्यार के नए रंग देखने को मिलेंगे, दोनों को स्क्रीन पर एक साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं कि ऋषि-डिंपल का प्यार देखकर वाकई चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाती है.