Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वीडियोज वायरल होते रहते हैं. हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को चौंका दिया है. इसमें एक कपल प्री वेडिंग शूट के दौरान पानी में तैरता दिखता है, जिसे देख नेटिजंस ने कहा कि क्या ये सुसाइड की प्रैक्टिस कर रहे हैं. देखें वायरल वीडियो.
क्या है वायरल वीडियो?
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में एक कपल दिख रहा है, जिसका प्री वेडिंग शूट हो रहा है. फोटोग्राफर पोज बताते हुए दिखते हैं. वहीं, कपल सफेद कपड़ा पहने हुए पानी में लेटा दिख रहा है. इसे देख ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे कोई लाश हो. लेकिन आपको बता दें कि ये सिर्फ वीडियो शूट करने के लिए किया जा रहा है.
Pre Wedding Shoots are getting too weird 😂😂 pic.twitter.com/xhVKjoZrVy
— Rosy (@rose_k01) March 18, 2026
क्या बोले नेटिजंस?
वीडियो देखने के बाद नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक यूजर ने कहा, ‘क्या उनकी शादी होने वाली है या यह क्राइम पेट्रोल के अगले सीजन की एक झलक है?’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘प्री-शूट पर पैसा बर्बाद करने का जोखिम क्यों उठाएं? AI से अपनी तस्वीरों को अपनी इच्छानुसार एडिट करवाएं.’ इसके अलावा अन्य यूजर ने लिखा कि क्या नौटंकी है ये.
Are they getting married or is this a sneak peek of the next season of Crime Patrol?
— Harry (@ZeroWorkEthic) March 18, 2026
Are they practising sucide
— aastha (@aashtthaa) March 18, 2026
Why risk and waste money on pre shoots? Ask AI to edit your pictures however you want 😏😏 pic.twitter.com/m3ZUoelMqK
— Vinusha Priyanka (@VinushaPriyanka) March 18, 2026
बिना कैप्शन पढ़े और mute पर देखा, एक बार तो डर ही गया था.. 😂
— Amit (@earthcraft26) March 18, 2026
That looks more like post death shoot.
— प्रवासीDeshbhakt (PWD) (@pwdbhakt) March 18, 2026