Auto Driver Harassment Mumbai: एक्ट्रेस प्रिया बख्शी (Priya Bakshi) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक डरावना एक्सपीरियंस शेयर किया है, उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह काफी डरी और सहमी हुई नजर आ रही हैं, घटना तब की है जब वह देर रात ऑटो से घर जा रही थीं और ऑटो ड्राइवर ने उनके साथ बदतमीजी की, वीडियो में प्रिया को यह कहते सुना जा सकता है, "भैया ऑटो रोको, मैं पुलिस बुलाऊंगी" प्रिया ने बताया कि ड्राइवर का व्यवहार बेहद असुरक्षित महसूस करा रहा था, जिसके कारण उन्हें बीच सड़क पर ही उतरना पड़ा, इस घटना ने एक बार फिर मुंबई में देर रात महिलाओं की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.