Live
Search

 

Home > Posts tagged "Purnima 2025"
Tag:

Purnima 2025

More News

Home > Posts tagged "Purnima 2025"

Margashirsha Purnima 2025 Daan: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान! चमकेगा भाग्य, धन-धान्य से भरेगा जीवन

Margashirsha Purnima 2025 हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का बेहद महत्व है, इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है. इसके अलावा पूर्णिमा के दिन दान करने का भी बेहद महत्व होता है, चलिए जानते हैं कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए?

Mobile Ads 1x1

Margashirsha Purnima Daan 2025: कल 4 दिसंबर 2025 के दिन मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा. यह दिन हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी व्यक्ति मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत रखता है और इस दिन विष्णु जी की अराधना करता है, उसके जीवन में पापों का नाश होता है.  

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर दान करना होता है फलदायी

शास्त्रों के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर दान करना बेहद फलदायी माना जाता है. कहा जाता हैं की पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों का दान करने से सोया हुआ भाग्य जाग जाता है. जीवन के कष्ट दूर होते है, पुण्य मिलता है, धन से घर की तिजोरियां भर जाती हैं. चलिए जानते हैं कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए?

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान 

सफेद रंग की चीजों का दान: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सफेद रंग की चीजों का दान करना  बेहद शुभ माना जाता है. सफेद रंगचंद्रमा प्रतीक होता है और चंद्र देव की पूजा की पूजा की जाती है. ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा ग्रह मजबूत होता है.

अन्न का दान करें: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन अन्न का दान बेहद महत्वपुर्ण माना जाता है, ऐसा करने से मां लक्ष्मी खुश होती है और घर का भंडार हमेशा भरा रहते हैं और धन लाभ के योग बनते हैं.  

गर्म वस्त्र का दान: मार्गशीर्ष पूर्णिमा हमाशे ठंड के महीने में होती है, इसलिए आपको इस दिन गर्म वस्त्र का दान करना चाहिए. ऐसा करने से आपके भाग्या चमकता है और तरक्की के अवसर आपको प्राप्त होते हैं.

धन का दान करें: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन आप अपनी क्षमता के अनुसार धन का दान भी कर सकते हैं या किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं, ऐसा करने से आपके जीवन के कष्ट दूर होते है और परिवारिक संबंध मजबूत होते हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

MORE NEWS