Live
Search
Home > Posts tagged "rabri devi"

‘डिमेंशिया और अल्जाइमर का दुष्प्रभाव…’, नीतीश कुमार के बयान पर मचा बवाल, राबड़ी देवी पर टिप्पणी से भड़के तेजस्वी

नीतीश कुमार राबड़ी देवी विवाद: सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 'लड़की' बताया, जिसके बाद तेजस्वी यादव ने सीएम की मानसिकता पर सवाल खड़ा किया.

Mobile Ads 1x1
Tejashwi Yadav on Nitish Kumar: बिहार विधान परिषद में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) की धर्म पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) को ‘लड़की’ बताया. उनके इस बयान से विपक्ष ने सदन में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे महिलाओं का अपमान बताया है. सीएम की इस टिप्पणी पर विपक्ष के नेता और राबड़ी यादव के बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सोशल मीडिया पर इस का पलटवार किया और नीतीश कुमार को मानसिक रूप से परेशान बताया. इस दौरान राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की हैं. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर.

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर किया पलटवार

इस टिप्पणी के बाद, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पर पलटवार किया. अपने पोस्ट में, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की सेहत पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब डिमेंशिया और अल्जाइमर के असर बढ़ते हैं, तो इंसान मानसिक रूप से परेशान हो जाता है और ऐसी स्थिति में, कोई सिर्फ़ मरीज की मानसिक सेहत में सुधार की कामना कर सकता है.

तेजस्वी यादव ने आगे सवाल उठाया कि उस मुख्यमंत्री को क्या कहा जाए जो राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री को ‘लड़की’ कहता है और बार-बार महिलाओं के प्रति संकीर्ण, नकारात्मक और गलत मानसिकता दिखाता है. मुख्यमंत्री की यही मानसिकता बिहार में लड़कियों, छात्राओं और महिलाओं के खिलाफ हर दिन होने वाली सैकड़ों रेप की घटनाओं को बढ़ावा देती है. राबड़ी देवी की बेटी और 

रोहिणी आचार्य ने जताई नारजगी

रोहिणी आचार्य ने भी मुख्यमंत्री के बयान पर नाराजगी जताई. सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को संसदीय भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए. लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसी टिप्पणियां स्वीकार्य नहीं हो सकतीं. RJD और अन्य विपक्षी पार्टियों ने मुख्यमंत्री की टिप्पणी को अभद्र, असंसदीय और अपमानजनक बताया है. विपक्ष का कहना है कि महिलाओं के बारे में ऐसी भाषा का इस्तेमाल किसी भी सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए उचित नहीं है.

MORE NEWS