Ram Charan-Upasana Konidela Blessed With Twin Babies: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के 'मेगा पावर स्टार' राम चरण (Ram Charan) और उपासना कोनिडेला (Upasana Konidela) के घर खुशियों ने दस्तक दी है, उपासना ने हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में जुड़वा बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) को जन्म दिया है, इस खबर के बाहर आते ही अस्पताल के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा और ज़ोरदार आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया गया, मेगास्टार चिरंजीवी ने इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह परिवार के लिए आनंद का पल है, फैंस इसे "मेगा प्रिंस" और "मेगा प्रिंसेस" का आगमन बता रहे हैं, सोशल मीडिया पर फिल्मी हस्तियों और फैंस की ओर से बधाइयों का सैलाब लगा हुआ है.