बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक बार फिर अपने पुराने और सबसे पसंदीदा हॉरर-कॉमेडी अवतार में वापस लौट रहे हैं, उनकी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhoot Bangla) का पहला गाना 'राम जी आके भला करेंगे' आज ऑफिश्यल तौर पर रिलीज कर दिया गया है, गाने की बीट्स और धुन इतनी कैची है कि यह सुनते ही लोगों को झूमने पर मजबूर कर रही है, अक्षय कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर 'वॉल्यूम बढ़ाओ' के कैप्शन के साथ गाने का लिंक शेयर किया है, प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी सालों बाद साथ आई है, इसलिए इस गाने को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है, वीडियो में जिस तरह से कॉमेडी और डरावने तत्वों का मेल दिखाया गया है, उसने फिल्म के प्रति एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है.