Live
Search

 

Home > Posts tagged "Ranji Trophy Schedule"
Tag:

Ranji Trophy Schedule

More News

Home > Posts tagged "Ranji Trophy Schedule"

Ranji Trophy Schedule: रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल में किन टीमों ने बनाई जगह, कब-कहां खेले जाएंगे नॉकआउट मुकाबले? देखें शेड्यूल

Ranji Trophy Schedule: रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. 6 फरवरी से क्वार्टरफाइनल के मैच खेले जाएंगे, जिसके लिए 8 टीमों ने क्वालीफाई किया है. देखें पूरा शेड्यूल...

Mobile Ads 1x1

Ranji Trophy Schedule: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सीजन में लीग स्टेज के मुकाबले खत्म हो गए हैं. अपने ग्रुप में टॉप-2 में फिनिश करने वाली टीमों ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है. कुल 8 टीमों ने नॉकआउट मुकाबलों में अपनी जगह बनाई है. पिछले साल रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली विदर्भ की टीम इस बार लीग स्टेज से ही बाहर हो गई है. विदर्भ की टीम अपने ग्रुप में 7 मैचों में 4 जीत के साथ तीसरे नंबर पर रही. एलीट ग्रुप-ए में विदर्भ के साथ-साथ आंध्र प्रदेश और झारखंड के भी 31 प्वाइंट ही रहे, लेकिन नेट रन रेट (NRR) कम होने की वजह से विदर्भ को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. लीग स्टेज के आखिरी दिन कर्नाटक ने पंजाब को हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बनाई. स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल की नाबाद 120 रनों का शानदार पारी के दम पर कर्नाटक ने पंजाब के खिलाफ 250 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 28 ओवर में हासिल कर लिया. इससे कर्नाटक एलीट ग्रुप-बी में सौराष्ट्र को पछाड़ते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गई. इसके अलावा ग्रुप-सी में बंगाल 36 प्वाइंट के साथ सबसे पहले नंबर पर रहा, जबकि ग्रुप-ए में झारखंड सबसे ऊपर रही. वहीं, मुंबई की टीम ने ग्रुप-डी में 33 प्वाइंट के साथ टॉप किया.

रणजी ट्रॉफी नॉकआउट शेड्यूल

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के नॉकआउट मुकाबले 6 फरवरी से शुरू होंगे, जो कि 10 फरवरी तक खेले जाएंगे. क्वार्टरफाइनल के लिए कुल 8 टीमों ने क्वालीफाई किया है. इनमें मुंबई, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बंगाल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक शामिल हैं. क्वार्टरफाइनल में 8 टीमों के बीच कुल 4 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें से 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे. देखें शेड्यूल…

  • क्वार्टरफाइनल 1 – झारखंड बनाम उत्तराखंड (जमशेदपुर)
  • क्वार्टरफाइनल 2 – मध्य प्रदेश बनाम जम्मू और कश्मीर (इंदौर)
  • क्वार्टरफाइनल 3 – बंगाल बनाम आंध्र प्रदेश (कल्यानी)
  • क्वार्टरफाइनल 4 – मुंबई बनाम कर्नाटक (मुंबई)

सेमीफाइनल का शेड्यूल

रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला 15 फरवरी से खेला जाएगा. क्वार्टरफाइनल के 4 मुकाबलों में जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में आपस में भिड़ेंगी, जिसके बाद फाइनल की रेस शुरू होगी. रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच 24-28 फरवरी तक खेला जाएगा.

पडिक्कल के शतक से कर्नाटक ने किया क्वालीफाई

रणजी ट्रॉफी के लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला कर्नाटक और पंजाब के बीच खेला गया. कर्नाटक को रणजी ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करना जरूरी था. मैच के आखिरी दिन कर्नाटक की टीम को 250 रनों का लक्ष्य हासिल करना था. कर्नाटक की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने नाबाद शतकीय पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 85 गेंदों पर 120 रन बनाए. इस पारी के दौरान पडिक्कल के बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के आए. इसके अलावा मयंक अग्रवाल ने भी 36 गेंदों पर 53 रन की तूफानी पारी खेली. इसके दम पर कर्नाटक ने पंजाब को हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बना ली.

MORE NEWS