साउथ से लेकर बॉलीवुड तक जिस शादी का हर किसी को बेसब्री से इंतज र था, वह आखिरकार संपन्न हो गई है, रश्मिका मंदना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है, इन वायरल तस्वीरों में रश्मिका एक खूबसूरत साउथ इंडियन दुल्हन के रूप में अपनी सादगी से सबका दिल जीत रही हैं, वहीं विजय का दूल्हा वाला अंदाज किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहा, सालों की अटकलों और लुका-छिपी के बाद, इस जोड़ी को मंडप में साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है, सोशल मीडिया पर तस्वीरों के आते ही बधाइयों का तांता लग गया है, हर कोई इस 'मेड फॉर ईच अदर' जोड़ी की एक झलक पाने के लिए बेताब है, जिसने इस शादी को साल का सबसे बड़ा जश्न बना दिया है.