Live
Search

 

Home > Posts tagged "Ravneet Bittu"
Tag:

Ravneet Bittu

More News

Home > Posts tagged "Ravneet Bittu"

‘राहुल गांधी से मारपीट करना चाहते थे कई सांसदों ने रोका…’, रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता पर लगाया बड़ा आरोप

Rahul Gandhi Vs Ravneet Bittu: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस हुई. कांग्रेस नेता ने संसद परिसर में उन्हें 'देशद्रोही' कहा.

Mobile Ads 1x1

Rahul Gandhi Vs Ravneet Bittu: बुधवार (4 फरवरी) को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस हुई. कांग्रेस नेता ने संसद परिसर में उन्हें ‘देशद्रोही’ कहा. इसके जवाब में बिट्टू ने कांग्रेस नेताओं को ‘देश का दुश्मन’ कहा. यह घटना संसद के मकर गेट के पास हुई जहां मौजूदा बजट सत्र के बाकी समय के लिए सस्पेंड किए गए आठ विपक्षी MP विरोध कर रहे थे.

रवनीत बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी ने मेरे ऊपर हमला करने की कोशिश की ,तो वेणुगोपाल समेत कई सांसदों ने रोका।

पूर्व कांग्रेस नेता बिट्टू संसद में घुस रहे थे तभी उन्हें यह कहते सुना गया कि उन्होंने (विरोध कर रहे सासंद) एक लड़ाई जीत ली है. इस पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा ‘देखो एक गद्दार यहां आ रहा है,मेरे गद्दार दोस्त, चिंता मत करो, वापस आ जाओ.”

केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने जवाब में राहुल गांधी और कांग्रेस सासंद से कहा, ‘ये देश के दुश्मन हैं.’ राहुल गांधी ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री बिट्टू से हाथ मिलाने की कोशिश की. हालांकि BJP नेता ने हाथ मिलाने से मना कर दिया और सीधे संसद भवन के अंदर चले गए. इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

वो मेरे साथ आगे मारपीट तक बढ़ना चाह रहे-रवनीत सिंह बिट्टू

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, “ये सिख को हमेशा निशाना बनाते रहे हैं, उसी तरीके से आज वे शब्द बोले. बाकी सांसद थे किसी ने कुछ नहीं कहा. हम सहकर्मी हैं रोज मिलते हैं लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा. राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं पता नहीं आज उन्हें क्या हुआ था क्या गुस्सा लेकर मन में बैठे थे.ये बोल कर उन्होंने हाथ आगे किया तो मैंने कहा कि आप मेरी बात छोड़िए आप क्या हैं? आप देश के सबसे बड़े गद्दार हैं और सिखों के कातिल हैं.”

उन्होने कहा कि ‘वह मेरे साथ मारपीट तक बढ़ना चाह रहे थे. आप वीडियो में देख सकते हैं कि विनू गोपाल ने उन्हे रोका. सुखी रंधावा ने उनके कंधे पर हाथ रखकर उसे रोका’.

सबसे बड़े देशभक्त हम ही हैं-रवनीत सिंह बिट्टू

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि ‘वे समझते हैं कि सबसे बड़े देशभक्त हम ही हैं. मेरे पिता जी ने शहादत दी. मेरी पार्टी में यही लड़ाई थी कि आपके लगाए आग में हमारे गुरुद्वारा में गोली चली, स्वर्ण मंदिर में. हजारों सिखों को इन्होंने निशाना बनाकर कत्ल कराया. अगर राजीव गांधी का नाम शहीद में आता है तो सरदार बेअंत सिंह भी कहना पड़ता है. मैं उस परिवार से आता हूं ये तकलीफ है. अगर एक शहीद का पोता आपके(राहुल गांधी) साथ था तो ठीक था, अगर मैं भाजपा में हूं तो आपको तकलीफ है.जब उन्होंने ये कहके हाथ मिलाने आगे बढ़ाया तो मैंने कहा कि आप देश के गद्दार हो जो रोज सेना के खिलाफ बात करते हैं…मेरा गांधी परिवार के वारिस के साथ हाथ नहीं मिलेगा.’

‘सिख समुदाय का किया अपमान ‘

दरअसल BJP नेता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है. सिरसा ने कहा कि राहुल गांधी का इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना सिख समुदाय का अपमान है. सिरसा ने कहा कि एक सिख नेता कभी देशद्रोही नहीं हो सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि अगर किसी ने देश और सिखों के साथ गद्दारी की है, तो वह कांग्रेस और गांधी परिवार है.

‘कांग्रेस की सोच में अभी भी 1980 के दशक का जहर भरा हुआ है’

इतना ही नहीं, सिरसा ने 1980 के दशक की घटनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहिब पर हमला, श्री अकाल तख्त साहिब को गिराना और बेगुनाह सिखों की हत्या ये सब कांग्रेस की सोच थी. सिरसा ने राहुल गांधी के बयान को सिखों का अपमान बताया और कहा कि इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सोच में अभी भी 1980 के दशक का जहर भरा हुआ है.

MORE NEWS