Live
Search

 

Home > Posts tagged "reality show"
Tag:

reality show

More News

Home > Posts tagged "reality show"

आज से शुरू हो रहा है रियलिटी शो ‘द 50’: 50 सितारों के बीच मचेगा घमासान, जानें क्या है खास

Reality Show: आज से JioHotstar और कलर्स टीवी पर एक नया शो 'The 50' शुरू हो रहा है. इस शो की खास बात यह है कि इसमें 50 मशहूर फिल्मी और टीवी सितारे एक बड़े से महल में जीत के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे.

Mobile Ads 1x1
Reality Show : आज यानी 1 फरवरी, 2026 से टीवी और ओटीटी की दुनिया में एक अनोखा शो ‘द 50’ दस्तक देने जा रहा है.  इस शो में एक साथ 50 मशहूर सेलिब्रिटीज, एक्टर्स और यूट्यूबर्स को मुंबई के मड आइलैंड स्थित एक आलीशान महल में 50 दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा.  आप इस शो को JioHotstar पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देख सकते है. 
यह शो ‘बिग बॉस’ से काफी अलग होने वाला है.  यहां कोई पुराने नियम नहीं चलेंगे, बल्कि सब कुछ सरप्राइज की तरह होगा.  50 कंटेस्टेंट्स को 10 टीमों में बांटा जाएगा.  इन टीमों के बीच दिमागी और शारीरिक मुकाबले होंगे.  सबसे बड़ी बात यह है कि जीतने वाली टीम ही तय करेगी कि हारने वाली टीम में से कौन घर से बाहर जाएगा.  इसलिए यहां हर कदम पर माइंड गेम और दोस्ती-दुश्मनी देखने को मिलेगी. 
 
इस शो का कॉन्सेप्ट फ्रांस के मशहूर शो ‘Les Cinquante’ से लिया गया है.  शो को एक रहस्यमयी ‘लायन’ (शेर) कंट्रोल करेगा, जो बिना चेहरा दिखाए कंटेस्टेंट्स को आदेश देगा.  इस शो में करण पटेल, मनीषा रानी, मिस्टर फैसू और शिव ठाकरे जैसे बड़े नाम एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे. 
 
दर्शकों के लिए इनाम शो में सिर्फ खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए भी 50 लाख रुपये की इनामी राशि जीतने का मौका है.  फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को सपोर्ट कर सकते है और अगर उनका खिलाड़ी जीतता है, तो दर्शकों को भी प्राइज मनी मिल सकती है.  ऐसा पहली बार हो रहा है कि फैंस भी सीधे तौर पर इनाम के हकदार बन सकते है. 
 

MORE NEWS