पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की बेबाक क्वीन जैस्मिन सैंडलस (Jasmine Sandlas) ने अपने लेटेस्ट लाइव कॉन्सर्ट में गदर मचा दिया है, जैस्मिन जैसे ही लाल लहंगे में स्टेज पर उतरीं, पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा, उनकी सिजलिंग अपीयरेंस और ऊपर से उनकी वो रॉ एंड पावरफुल आवाज—इस कॉम्बिनेशन ने समां बांध दिया, जैस्मिन ने अपने एक के बाद एक हिट गानों पर ऐसी परफॉर्मेंस दी कि फैंस झूमने पर मजबूर हो गए, सोशल मीडिया पर उनके डांस और गायकी के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो पूरी तरह 'धुआं' उठाती नजर आ रही हैं, लोगों का कहना है कि जैस्मिन का यह देसी लुक उनके अब तक के सबसे आइकॉनिक लुक्स में से एक है, उनकी एनर्जी ने साबित कर दिया कि वो आज भी स्टेज की असली मालिक हैं.