अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने एक आम यात्री की तरह डीटीसी (DTC) बस में सफर किया, इस दौरान उन्होंने नए सहेली पिंक NCMC कार्ड (Saheli Pink NCMC Card) का उपयोग किया,सीएम ने यह कदम यह देखने के लिए उठाया कि क्या यह कार्ड वास्तव में महिलाओं के लिए दैनिक सफर को आसान बना रहा है या नहीं, उन्होंने बस के अंदर महिलाओं से बातचीत की और इस तकनीक के फायदों को सीधे जनता के बीच साझा किया.