Live
Search

 

Home > Posts tagged "Relationship Rumors"
Tag:

Relationship Rumors

More News

Home > Posts tagged "Relationship Rumors"

गोविंदा-नीलम अफेयर का सच? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, सुनीता आहूजा के बयानों के बाद सोशल मीडिया पर मची हलचल

Bollywood Flashback: गोविंदा की पत्नी सुनीता के बयानों के बाद नीलम कोठारी ने तोड़ी चुप्पी. नीलम ने गोविंदा संग अफेयर की पुरानी खबरों को पूरी तरह झूठ और केवल मीडिया की अफवाह बताया है. उन्होंने साफ किया कि उनके बीच कभी कोई चक्कर नहीं था.

Mobile Ads 1x1
Bollywood Flashback: हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में गोविंदा के ‘बाहरी रिश्तों’ (एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर) की ओर इशारा किया था , जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है,  इन बातों के बाद लोग 90 के दशक की मशहूर जोड़ी, गोविंदा और नीलम कोठारी के पुराने किस्सों को फिर से याद करने लगे है. 
 
नीलम कोठारी की सफाई
जब इन अफवाहों ने जोर पकड़ा, तो सालों बाद नीलम कोठारी ने अपनी चुप्पी तोड़ी और एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने साफ कहा कि गोविंदा के साथ उनके अफेयर की खबरें पूरी तरह गलत है. उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि गोविंदा एक बेहतरीन इंसान है और उन्होंने साथ में बहुत काम किया है, लेकिन उनके बीच प्यार जैसा कुछ भी नहीं था.  नीलम कोठारी ने इन दावों को पूरी तरह से ‘झूठ’ करार दिया है. 
अफवाहें कैसे फैलती थीं?
नीलम  कोठारी ने यह भी समझाया कि पुराने जमाने में अगर किसी हीरो और हीरोइन की दो-तीन फिल्में हिट हो जाती थी, तो लोग मान लेते थे कि उनके बीच कुछ चल ही रहा होगा. उन्होंने बताया कि उस दौर में मीडिया का बहुत डर रहता था और अपनी बात रखने या सफाई देने का आज की तरह कोई जरिया (जैसे सोशल मीडिया) नहीं होता था. 
 
क्या है पुराना सच?
भले ही नीलम ने अब इन बातों को नकारा है, लेकिन पुराने इंटरव्यू  कुछ और ही कहानी कहते है.  खुद गोविंदा ने सालों पहले कबूल किया था कि वह नीलम को बहुत पसंद करते थे.  यहां तक कि उन्होंने बताया था कि नीलम कोठारी की वजह से एक बार सुनीता के साथ उनकी सगाई भी टूट गई थी.  हालांकि, बाद में गोविंदा और सुनीता ने सुलह कर ली और शादी कर ली. 

MORE NEWS