Husband Rejecting Wife Short Marriage Drama: हरियाणा महिला आयोग में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, एक पति ने शादी के महज 45 दिन बाद 'पसंद नहीं है' का बहाना बनाकर अपनी पत्नी को ठुकरा दिया, इस 'बेवफाई' पर चेयरपर्सन रेणु भाटिया (Renu Bhatiya) का पारा ऐसा चढ़ा कि उन्होंने सरेआम खानदान की क्लास लगा दी,भाटिया ने दो टूक चेतावनी दी— "3 दिन की मोहलत है, वरना बहू को घर से उठवाकर तुम्हारे सिर पर बैठा देंगे लेकिन, सोशल मीडिया पर लोग इस 'दबंगई' को पचा नहीं पा रहे हैं, यूजर्स का कहना है कि बाहर से दूसरों का घर जोड़ना आसान है, लेकिन जब खुद के खून के रिश्तों पर बात आती है, तब पता चलता है कि पूरा खानदान कैसे बिखरता है, भाटिया ने कहा तुम्हारी बहन को ले लाये जब पता चलेगा की घर कैसे टूटता है?