Live
Search
Home > Posts tagged "Rihan Ansari"

Rehan Ansari Encounter: 90 केस का आरोपी रिहान अंसारी का यूपी में एनकाउंटर, बदमाश पर 50 हजार था इनाम

Rehan Ansari Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली में एक बार फिर से पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. गुरुवार देर रात को पुलिस और बदमाशों के बीच दनादन की गोलियां चली. इस मुठभेड़ में बदमाश रिहान अंसारी का एनकाउंटर हो गया.

Mobile Ads 1x1

Rehan Ansari Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली में एक बार फिर से पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. गुरुवार देर रात को पुलिस और बदमाशों के बीच दनादन की गोलियां चली. इस मुठभेड़ में बदमाश रिहान अंसारी का एनकाउंटर हो गया. बदमाश पर 50 हजार का इनाम रखा गया था. इस गोलीबारी के दौरान उसका एक साथी मौके से रफूचक्कर होने में कामयाब रहा. जमकर हुई फायरिंग के दौरान शामली कोतवाली पर तैनात सिपाही सुमित को गोली लग गई, इससे वह घायल हो गया. पुलिस के अनुसार, एनकाउंटर में मारा गया रिहान अंसारी कई दिनों से लापता था और उसके खिलाफ लूट सहित कई धाराओं में 90 से अधिक मामले दर्ज हैं. 

48 घंटे में दूसरा एनकाउंटर

बता दें कि यूपी में बीते 48 घंटे में यह दूसरा एनकाउंटर का मामला है. इससे पहले मंगलवार रात को एसटीएफ ने बनारसी यादव को ढेर किया था. उस पर एक लाख का इनाम था. शामली एसपी एनपी सिंह के मुताबिक, रात को जानकारी मिली थी कि झिंझाना से कसेरवा गांव की तरफ बाइक सवार दो बदमाश लूट के मकसद से मौजूद हैं. सूचना मिलेत ही कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम वहां पर पहुंची. जैसे ही बदमाशों ने पुलिस को देखा तो गोलीबारी स्टार्ट कर दी. इस फायरिंग में सिपाही सुमित बैसला को गोली लग गई और वह घायल हो गया. 

जवाबी कार्रवाई में रिहान ढेर

बिना देर किए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. इस फायरिंग में 50 हजार रुपये का इनामी रिहान गंभीर रूप से घायल हो गया. बता दें कि वह दिल्ली के ओखला स्थित जाकिर नगर का रहने वाला था. जबकि, अंधेरा होने से उसका एक साथी मौके से भाग गया. फायरिंग में घायल रिहान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

वारदात की सूचना पर एसपी एनपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की पूरी जानकारी ली. उन्‍होंने बताया कि रिहान के खिलाफ कई मामलों में 90 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं. ये केस शामली के अलावा बागपत, गाजियाबाद, दिल्ली और हरियाणा के अलावा अन्य जगहों पर दर्ज हुए. 

लूट के बाद एक्‍शन में पुलिस

एसपी ने जानकारी दी कि गुरुवार की देर शाम को फतेहपुर निवासी राहुल और उसका दोस्त बाइक से शामली से फतेहपुर की ओर जा रहे थे. रास्ते में रिहान और उसके साथी ने राहुल पर पिस्टल तान दी. डर के मारे दोनों ने नगदी, मोबाइल फोन और अंगूठी बदमाशों को दे दी. इस मामले में बाबरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने बदमाशों से लूटा गया मोबाइल, अंगूठी और अन्य सामान बरामद कर लिया. साथ ही पुलिस ने 0.32 बोर की इटली में बनी बरेटा पिस्टल और एक देसी पिस्टल भी बरामद की. पुलिस के अनुसार, रिहान बीते दस सालों से ज्यादा वक्त से अपने गिरोह की कमान संभाल रहा था. बदमाश कुख्यात याहिया गैंग के साथ मिलकर शामली और आसपास के इलाकों में लगातार लूट और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता रहा.

MORE NEWS