टीम इंडिया के 'फिनिशर' रिंकू सिंह (Rinku Singh) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, उनके पिता खानचंद सिंह (Khanchand Singh) जिन्होंने गरीबी में सिलेंडर ढोकर रिंकू के सपनों को पाल-पोसकर बड़ा किया, आज खुद वेंटिलेटर पर अपनी सांसों के लिए लड़ रहे हैं, खबर मिलते ही रिंकू सिंह टी-20 वर्ल्ड कप का कैंप छोड़कर तुरंत घर रवाना हो गए, स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे उनके पिता की हालत इस वक्त बेहद नाजुक है, यह वही पिता हैं जिन्होंने बेटे के करोड़ों कमाने के बावजूद अपनी ईमानदारी की नौकरी नहीं छोड़ी थी और अलीगढ़ की गलियों में सिलेंडर बांटना जारी रखा, आज जब बेटा दुनिया जीतने निकला था, तब उसका सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम अस्पताल के बेड पर खामोश पड़ा है, रिंकू के फैंस और पूरा क्रिकेट जगत इस वक्त हैरान है.