Rohit Shetty Firing Case: बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) से जुड़े फायरिंग केस में एक नया मोड़ आ गया है, इस मामले का एक ताजा CCTV फुटेज सामने आया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं, वीडियो में एक संदिग्ध शूटर को साफ देखा जा सकता है, जो रोहित शेट्टी के ठिकानों के आसपास रेकी करता और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त नजर आ रहा है, पुलिस फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है ताकि आरोपी की शिनाख्त की जा सके, बताया जा रहा है कि यह शूटर किसी बड़े गैंग का हिस्सा हो सकता है, इस फुटेज के आने के बाद रोहित शेट्टी की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है, जबकि फिल्मी गलियारों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है.