China School Rooftop Playground Model: भारत के लिए यह विचार एक 'स्मार्ट सॉल्यूशन' साबित हो सकता है लेकिन इसके क्रियान्वयन में कुछ तकनीकी चुनौतियां भी हैं भारत के शहरों में जमीन की कीमतें आसमान छू रही हैं, छतों का उपयोग करने से स्कूल परिसर की कुल क्षमता (Capacity) बढ़ जाएगी चीन में इन मैदानों के चारों ओर 1.8 से 2.5 मीटर ऊंची मजबूत जाली और सुरक्षा घेरा बनाया जाता है, भारत को भी नेशनल बिल्डिंग कोड (NBC) में इसके लिए विशेष सुरक्षा मानक जोड़ने होंगे, हाल ही में सीबीएसई ने मान्यता के लिए कम से कम 2000-6000 वर्ग मीटर के मैदान को अनिवार्य किया है, रूफटॉप ग्राउंड इस शर्त को पूरा करने में मदद कर सकता है, घनी आबादी में रहने वाले बच्चों के पास पार्क की कमी होती है स्कूल की छत पर खेलने की सुविधा उन्हें 'स्क्रीन एडिक्शन' से दूर कर शारीरिक रूप से सक्रिय बनाएगी.