Global Teacher Prize Dubai 2026: कभी सुना है कि दीवारों के चित्र भी पढ़ा सकते हैं? रूबल नागी (Rubal Nagi) ने इसे सच कर दिखाया, भारत की तंग गलियों से निकलकर दुबई के 'वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट' के आलीशान मंच तक पहुंची रूबल की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है, 800 से ज्यादा लर्निंग सेंटर्स और 'आर्ट फाउंडेशन' के जरिए उन्होंने उन बच्चों को विज्ञान और गणित सिखाया, जिन्हें दुनिया ने भुला दिया था, $1 मिलियन यानि इंडियन करेंसी में 8 करोड़ का यह इनाम उनकी उसी निस्वार्थ सेवा और जुनून की जीत है, उन्होंने बहुत गर्व के साथ बताया की यह मेरे साथ साथ भारत के लिए बहुत गर्व की बात है.